न्यायालय गेट पर वकीलों का ‘सद्बुद्धि यज्ञ’, 4 दिन से न्यायिक कार्य ठप
बांसवाड़ा में नए न्यायालय परिसर की अव्यवस्थाओं को लेकर वकीलों का विरोध लगातार जारी है। मंगलवार को वकीलों ने कोर्ट के मुख्य गेट पर जिला जज को सद्बुद्धि देने के लिए यज्ञ किया। वकील पिछले चार दिनों से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि नए परिसर में बैठने की जगह, पेयजल, शौचालय, लाइब्रेरी और सभाकक्ष जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष जयेंद्र कुमार पुरोहित ने बताया कि मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के जज और रजिस्ट्रार जनरल को भी पत्र भेजा गया है। वकीलों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
#Banswara #BanswaraNews #LawyersProtest #CourtNews #AdvocatesProtest