भीम में रफ्तार का कहर! तेज दौड़ती कार ने महिला को कुचला, मौके पर मौत… हादसे के बाद चालक फरार
राजसमंद के भीम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक वाहन समेत फरार हो गया।
मृतका की पहचान भीम निवासी जमीला बानो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जमीला बानो अपनी दुकान के सामने स्थित आटा चक्की से आटा लेकर वापस दुकान लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।
हादसे की सूचना पर भीम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फरार कार चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।
#Bhīm #Rajsamand #RoadAccident #AccidentNews #RajasthanNews BreakingNews
Dungarpur, Dungarpur | Sep 1, 2026