#Balrampur ! जनसुनवाई में एसपी का कड़ा रुख: Google Meet से अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश...
भूमि विवादों में राजस्व टीम संग मौके पर निस्तारण, साइबर फ्रॉड पर 24 घंटे में कार्रवाई के आदेश...
#बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने जनपद भर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, साइबर फ्रॉड और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर उन्होंने मौके पर ही Google Meet के जरिए संबंधित क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को त्वरित और विधिक निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।
एसपी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थानों पर आने वाले फरियादियों से शिष्ट व्यवहार करने, संवेदनशील स्थानों पर महिला पुलिस बल की गश्त बढ़ाने और साइबर शिकायतों पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया। जमीन से जुड़े मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर मौके पर पैमाइश कराने को कहा गया है। एसपी स्वयं आईजीआरएस व प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।
#balrampurpolice