सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान द्वारा सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम भटगांव, सेक्टर-03 मोहगांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास क्षेत्र में साफ-सफाई कर कचरा, पत्तियां एवं अनुपयोगी सामग्री हटाई गई। सदस्यों एवं ग्रामीणों ने श्रमदान कर सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर बताया गया कि सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता सामूहिक दायित्व है और स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को अपने घरों के साथ सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा नियमित स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेने हेतु जागरूक किया गया। सभी ने स्वच्छता कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समन्वयक श्रीमति आरूणी सिंगरौरे, समाजसेवी श्री आकर्ष सोनी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan