जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में 125 यूनिट मुफ्त बिजली पर उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक रहीं मौजूद
Jamui, Jamui | Aug 12, 2025 मंगलवार 12 बजे श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर एक वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य भर के उपभोक्ताओं से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी प्रतिक्रियाएं जानीं।