जमुई: रामडीह गांव से उत्पाद विभाग ने 50 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पूछताछ की जा रही है
Jamui, Jamui | Aug 12, 2025 उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान सएसआई मधुसूदन यादव द्वारा सिकंदरा थाना क्षेत्र के रामडीह गांव से सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तस्कर के पास से ब्लू रंग के गैलन में रखा 50 लीटर चुलाई शराब भी जब किया गया है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक ने मंगलवार की सुबह 9:30 बजे दी है।