जमुई: जवाहर स्कूल के सामने से निकाली गई भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा, कई लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
Jamui, Jamui | Aug 12, 2025 सोमवार दोपहर 1 बजे शहर के जवाहर स्कुल के सामने से नेचर विलेज़ के संस्थापक निर्भय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक और गौरवशाली बना दिया। तिरंगा यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।