जमुई: खड़ूई में महिला को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 12, 2025 खड़ूई गांव में सोई हुई एक महिला को सांप ने डंस लिया इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन पहले उसका झाड़ फूक करने के चक्कर में जब उसकी हालत गंभीर हो गई तो मंगलवार की सुबह 10 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के परिजनों ने बताया की सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात 1:00 बजे के करीब महिला सोनिया देवी अपने घर में सोई थी तभी सांप ने डंस लिया।