जमुई: गरही डैम में खतरनाक स्टंट का वीडियो, 50-60 फीट गहरे पानी में युवक लगा रहे छलांग; वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Aug 12, 2025 जमुई के खैरा प्रखंड स्थित गरही डैम में युवकों द्वारा किए जा रहे खतरनाक स्टंट का वीडियो मंगलवार की सुबह 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आधा दर्जन से अधिक युवक डैम के स्पेलवे गेट से 50-60 फीट गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं।