जमुई: कर्मा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच मारपीट, 8 लोग घायल होकर सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 12, 2025 झाझा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में सोमवार की रात 10 बजे के करीब दो कट्ठा जमीन विवाद को लेकर दो चचेरे भाई के परिवार के बीच जमकर लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट हुई। इस मारपीट में एक पक्ष से पांच तो दूसरे पक्ष से तीन कुल आठ लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सात की हालत गंभीर बनी हुई है।