#पौड़ी की सड़कों पर ‘मारपीट का तमाशा’ कब थमेगा?
जिला मुख्यालय में एक सप्ताह के भीतर युवाओं के बीच मारपीट की 2 से 3 घटनाएं सामने आने से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई घटनाएं उन स्थानों पर हुईं, जहां पुलिस की नियमित गश्त और अधिकारियों की आवाजाही रहती है।
वीडियो में खुलेआम मारपीट और हंगामा साफ नजर आ रहा है। सवाल है—पुलिस की निगरानी के बावजूद युवा इतने बेखौफ क्यों? हर घटना के बाद चालानी कार्रवाई या हुड़दंग रोकने की कोई ठोस रणनीति?
पौड़ी की सड़कों पर यह सिलसिला आखिर कौन और कब रोकेगा?
Pauri, Garhwal | Sep 16, 2026