घाटशिला: GTN न्यूज़:- बासाडेरा में वन अधिकार समिति पुनर्गठन
जीटीएन न्यूज़ झारखंड, आपका अपना लोकप्रिय न्यूज़ चैनल:- घाटशिला प्रखंड के बासाडेरा गाँव में बुधवार को पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था माझी परगना महाल पूर्वी सिंहभूम परंपरागत ग्राम सभा की बैठक में वन अधिकार समिति का पुनर्गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गौर सिंह ने की. जबकि नेतृत्व घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष सह देश विचारक बहादुर सोरेन एवं महासचिव डी. सुधीर कुमार सोरेन ने किया.