घाटशिला: घाटशिला में होटल में प्रेस वार्ता: भाजयुमो जिला मंत्री ने भाजपा जिला कमेटी पर लगाया आरोप
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश वाल्मीकि ने बुधवार की शाम लगभग 3 बजे घाटशिला के एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर भाजपा जिला कमेटी पर कई आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों घाटशिला एवं बहरागोड़ा विधानसभा चुनाव हारने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहू को देते हुए युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री राहुल राउत ने पिछले दिन पुतला दहन किया था।