घाटशिला: माझी पारगाना माहाल घाटशिला के देश विचार सचिव ने बासाडेरा गांव में वन अधिकार समिति का किया पुनर्गठन
माझी पारगाना माहाल घाटशिला प्रखण्ड अध्यक्ष सह देश विचार सचिव बाहादुर सोरेन एवं महासचिव सुधीर कुमार सोरेन के नेतृत्व में घाटशिला प्रखंड अन्तर्गत बासाडेरा गांव में बुधवार की दोपहर 2 बजे पारम्परिक ग्राम प्रधान गौर सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर वन पट्टा दिलाने हेतु वन अधिकार समिति का पुनर्गठन किया गया।