घाटशिला: घाटशिला रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों ने भारतीय रेलवे ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए मतदान किया
भारतीय रेलवे ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए बुधवार की सुबह 10 बजे से घाटशिला रेलवे स्टेशन पर मतदान शुरू हुआ। मतदान के संबंध में पूछे जाने पर इंटक यूनियन के गिदनी शाखा सचिव डी त्रिनाथ ने बताया कि खड़गपुर डिवीजन से 22000 रेल कर्मी मतदाता के रूप में है। घाटशिला स्टेशन पर तीन दिन तक मतदान चलेगा। रनिंग स्टाफ के मतदान को लेकर शुक्रवार तक का समय मतदान के लिए रखा है