घाटशिला: कांग्रेस प्रदेश सचिव ने घाटशिला रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल
ठंड से ठिठूरते लोगो की मदद के उद्देश्य से झारखण्ड कांग्रेस प्रदेश सचिव सह 20 सूत्री पूर्वी सिंहभूम जिला सदस्य सनत काल्टू चक्रवर्ती के द्वारा मंगलवार की शाम 3 बजे घाटशिला स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर घूम कर लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। श्री चक्रवर्ती ने कहा की ठंड का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है। खुले में रहने वाले लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।