घाटशिला: खड़ियाकॉलोनी के पास एनएच 18 पर बाइक से गिरकर 65 वर्षीय महिला घायल, एमजीएम रेफर
गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़ियाकॉलोनी गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर 65 वर्षीय वृद्ध महिला शुकरा मुंडा मंगलवार की शाम 4 बजे गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुटरूडू टोल प्लाजा के एंबुलेंस से घायल महिला को उठाकर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया। अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ शिप्रा ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया