तखतपुर: तिफरा में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, सिरगिट्टी पुलिस ने धारदार चाकू जब्त कर आरोपी को जेल भेजा
तिफरा में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार सिरगिट्टी पुलिस ने धारदार चाकू जब्त कर आरोपी को जेल भेजा बुधवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार तिफरा के विष्णु चौक के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डरा रहे अनस अहमद खान को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।