चंदला: राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने जराऊ माता मंदिर परिसर में श्रमदान किया, स्वच्छता मित्रों को सम्मानित भी किया
चंदला क्षेत्र ने गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने चंदला विधानसभा क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ जराऊ माता मंदिर परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल होकर श्रमदान किया। उन्होंने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस दौरान समाज को स्वच्छ रखने में योगदान दिया।