चंदला: महाशिवरात्रि पर चंदला में युवाओं ने निकाली भव्य शिव बारात, डीजे के साथ हुई बाइक रैली
मिली जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर चंदला में रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे युवाओं ने डीजे की धुन पर उत्साह के साथ बाइक रैली निकालकर शिव बारात का आयोजन किया। रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।