शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने चंदला विधानसभा की ग्राम पंचायत सिमरिया अंतर्गत ग्राम दिवलीपूरवा में ₹25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। मंत्री ने कहा कि यह भवन ग्रामीणों की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में सरपंच-सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।