मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के तहसील चंदला की ग्राम पंचायत बंसिया में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार शाम 5 बजे क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और कथा का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया। आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला।