चंदला क्षेत्र के ग्राम बंसिया में नल-जल योजना का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। गांव में पानी की पाइपलाइन डाली जा रही है, लेकिन पानी की टंकी अभी तक नहीं बनी है। स्थानीय लोगों ने योजना के तहत पानी कब तक मिलेगा, इस पर शंका जाहिर की है। ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे अपनी समस्या साझा करते हुए जल्द काम पूरा कराने की मांग की।