*नगर निकाय आम चुनाव- 2026*
*वीसी के माध्यम से आयोजित हुआ एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण*
*उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिये आवश्यक निर्देश*
डीडवाना-कुचामन, 5 सितम्बर।
नगर निकाय आम चुनाव 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार की अध्यक्षता में एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में वीसी के माध्यम से आयोजित किया गया, प्रशिक्षण में जिले भर के नियुक्त एरिया और जोनल मजिस्ट्रेट्स ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट्स को चुनाव के दौरान उनके दायित्वों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान एरिया और जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सभी अधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का सघन दौरा करें और मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का भौतिक सत्यापन समय रहते पूरा कर लें।
साथ ही उन्होंने मतदान के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संवेदनशीलता के आधार पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह व टवर सिंह ने चुनाव में इस्तेमाल होने वाली वोटिंग प्रक्रियाओं तथा मशीनों से जुड़ी तकनीकी बारीकियों व आकस्मिक खराबी की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। साथ ही मतदान के दिन किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति या आपातकाल से निपटने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की कार्ययोजना समझाई गई।
प्रशिक्षण में संबंधित विभागों के अधिकारी और चुनाव प्रकोष्ठ के प्रभारी उपस्थित रहे, तथा सभी एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।
------------------------------