प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस टीकमगढ़ में सेवा संकल्प अभियान का समापन समारोह संपन्न
---
शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समापन समारोह का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा जैन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की थीम हैकाथॉन एवं इनोवेशन रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. मुकेश कुमार अहिरवार ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा जैन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में हैकाथॉन एवं नवाचार का विशेष महत्व है। हैकाथॉन विद्यार्थियों को समूह में कार्य करते हुए निर्धारित समय में विभिन्न समस्याओं के व्यावहारिक एवं तकनीकी समाधान खोजने का अवसर प्रदान करता है। इससे विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तार्किक चिंतन, तकनीकी ज्ञान तथा सामूहिक कार्य करने की क्षमता विकसित होती है।
इसीक्रम में डॉ. व्ही.एस. शाक्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नवाचार के माध्यम से विद्यार्थी अपने नए विचारों को उपयोगी मॉडल, परियोजनाओं एवं तकनीकी समाधानों के रूप में विकसित कर सकते हैं। इनोवेशन जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित करती हैं। साथ ही, इनके माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच का विकास होता है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. मंजू कुशवाह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. सौमित्र बनर्जी, डॉ. प्रतीक्षा चौबे, डॉ. आस्था द्विवेदी, डॉ. धनीराम अहिरवार, डॉ. देशराज यादव, डॉ. अनिल झा, स्तुति झा, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
16 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026