शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में स्किल दीक्षांत समारोह आयोजित, मेधावी प्रशिक्षणार्थियों का हुआ सम्मान
--
प्रशिक्षणार्थियों को कौशल का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए किया प्रेरित
--
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) टीकमगढ़ में 21 नवम्बर 2026 को स्किल दीक्षांत समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद कुमार खटीक उपस्थित रहे। समारोह में संस्था के प्राचार्य, समस्त स्टाफ सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के परिश्रम, लगन एवं तकनीकी दक्षता को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणार्थियों को अपने अर्जित कौशल का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें आत्मनिर्भर बनकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने तथा अपने हुनर और दक्षता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।
समारोह का समापन प्रशिक्षणार्थियों को उनके आगामी व्यावसायिक जीवन में सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh