जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार की दोपहर लगभग 01 बजे समेली स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को निर्देशित किए। मौके पर साफ सफाई सहित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।