समेली: समेली बैंक के पास सड़क पर भटकते नाबालिग को पुलिस ने सकुशल बरामद कर विद्यालय प्रबंधन को सौंपा, जाँच शुरू
Sameli, Katihar | Feb 16, 2026 समेली बैंक के समीप सड़क पर भटकते नाबालिग को पोठिया थाना पुलिस ने सकुशल बरामद किया। यह मामला रविवार सोमवार की दरम्यानी रात एक बजे का है।पुलिस ने सोमवार को दिन के तीन बजे इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए बरामद पीड़ित को विद्यालय प्रबंधन को सौंप दिया है और पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है।