समेली: पोठिया पुलिस ने नशा विरोधी अभियान में 7 नशेड़ियों को पकड़ा
Sameli, Katihar | Feb 14, 2026 पोठिया थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान में विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए नशे में झूमते सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला दिन के तीन बजे का है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।