पोठिया थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान में विभिन्न जगहों पर कार्रवाई कर नशे में झूमते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला दिन के दो बजे का है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।