चरपोखरी: पीरो में दहेज हत्या मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार, मां-बेटे पहले ही जा चुके हैं जेल
पीरो से पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के बम्हवार गांव निवासी पारस पासी के पुत्र सोहन पासी के रूप में हुई है। सोमवार के शाम 5:00 बजे के करीब मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में बीते 16 जुलाई को पीरो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।