शहीद गोपाल उर्फ सोनू की छठी शहादत दिवस पर एसपी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, बुजुर्गों के बीच बांटे कंबल
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने गुरुवार को कल्पा मध्य विद्यालय के समीप स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर वीर अमर शहीद गोपाल उर्फ सोनू की छठी शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एसपी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शहीद के परिजनों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने शहीद के परिवार के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की। साथ ही जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने शहीदों के बलिदान को याद रखने और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश दिया।
जहानाबाद लाइव
Jehanabad, Jehanabad | Nov 5, 2026