लोहंडीगुडा: ककनार समाधान सिविर में विधायक विनायक गोयल ने बाढ़ पीड़ितों को बांटे राशन और कंबल
लोहण्डीगुड़ा ग्राम पंचायत ककनार में आज समाधान सिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस समाधान सिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त किया