हरदोई: गांव में लगभग सभी रास्तों पर बनी सड़क, ट्रांसफार्मर से जगदीश दीक्षित के घर तक का मार्ग छूटा
हरदोई। जिले के सुरसा ब्लॉक के ग्राम बहलोली में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने अपनी समस्या उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग सभी स्थानों पर इंटरलॉकिंग एवं आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा चुका है, लेकिन ट्रांसफार्मर से जगदीश दीक्षित के घर तक जाने वाले मार्ग को अब तक निर्माण कार्य से वंचित रखा गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, उक्त रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बरसात के मौसम में रास्ते पर कीचड़ और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
इस संबंध में समस्त प्रभावित ग्रामवासियों की ओर से संबंधित अधिकारियों से शिकायत करते हुए उक्त मार्ग पर जल्द इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने और छूटे हुए मार्ग पर निर्माण कार्य कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।
स्थान: ग्राम बहलोली, ब्लॉक सुरसा, जनपद हरदोई।
Bilgram, Hardoi | Nov 20, 2026