पोड़ैयाहाट: NH133 के हंसडीहा महगामा फोरलेन के किनारे भटोंधा की झाड़ियों में युवक का संदेहास्पद शव मिला, इलाके में सनसनी
NH133 के हंसडीहा महगामा फोरलेन के किनारे भटोंधा की झाड़ियों में शुक्रवार को युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई ।पुलिस जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान रहीम अंसारी ग्राम भटोंधा के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करते थे। सूचना मिलते ही पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित घटना स्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया।