पीरो: अगियांव बाजार की पुलिस ने वारंटी पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Sep 27, 2026 अगियांव बाजार थाना क्षेत्र से खबर सामने आई है जहाँ न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष के अनुसार पुलिस ने अगियांव बाजार थाना क्षेत्र के करवनिया गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर सिंह के पुत्र वीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी चंद्रावती देवी को गिरफ्तार किया है।