जिले के स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप द्वारा गत दिवस बैहर क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जन संपर्क कार्यालय से शनिवार लगभग देर शाम 6 23 बजे मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर संब