श्री मीना ने बैठक में निर्देश दिए कि शिक्षकों द्वारा “हमारे शिक्षक” ऐप पर ई-अटेंडेंस अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए और इसमें किसी भी प्रकार की कमी न हो। जिन शिक्षकों द्वारा ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं की जाएगी, उनका वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि कोई भी छात्र छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।