बैहर: पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मलाजखंड ताम्र परियोजना का औद्योगिक भ्रमण किया
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालाघाट के वाणिज्य संकाय के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण जिले में स्थित मलाजखंड ताम्र परियोजना में कराया गया। यह भ्रमण हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सहयोग से शुक्रवार लगभग दोपहर 1 बजे आयोजित किया गया। भ्रमण का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के