आंवला: आंवला तहसील सभागार में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 45 में से 4 शिकायतें हुईं निस्तारित
आंवला तहसील सभागार में शनिवार को दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 45 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकारियों द्वारा केवल 4 का ही निस्तारण किया जा सका। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम विदुषी सिंह ने की। विभागवार शिकायतों में राजस्व विभाग से सर्वाधिक 19 शिकायतें प्राप्त हुईं।