आंवला: आंवला जंगल में पानी की टंकी में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस ने किया पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आंवला तहसील क्षेत्र के सिकरोडा गांव के जंगल में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी की टंकी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान तुमडिया गांव निवासी 50 वर्षीय मकसूदन पुत्र राधेलाल के रूप में हुई है।