आंवला: आंवला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया
आंवला में कैबिनेटमंत्री धर्मपाल सिंह ने 'विधायक खेल स्पर्धा' कार्यक्रम में भाग लिया।उन्होंने कहा कि खेल अब केवल एक औपचारिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह जीवन की आवश्यकता और स्वावलंबन का आधार है।यह कार्यक्रम आंवला विधानसभा क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज में शनिवार को दोपहर दो बजे युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षकदल विभाग द्वारा उत्तरप्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत हुआ।