आंवला: आंवला में टेंपो पलटने से एक महिला की मौत, चार लोग घायल, मरीज देखने जा रहे थे
आंवला-अलीगंज मार्ग पर शनिवार को सुबह 11 बजे एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह घटना मोहब्बतगंज गोटिया में गेट से आगे हुई।