आंवला: आंवला के भमोरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, पुलिस का नहीं खौफ, सरकारी स्कूल के ताले काटकर की चोरी
आंवला तहसील के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव खुली में स्थित राजकीय हाई स्कूल और प्राथमिक विद्यालय के ताले काटकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्रधानाध्यापक शशिकांत माथुर ने शनिवार को सुबह आठ बजे बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को देररात मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच आरंभ कर दी है।