आंवला: आंवला के सिरौली में 274 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, पुलिस ने बाइक, मोबाइल और ₹1.35 लाख भी किए बरामद
आंवला तहसील के सिरौली थाना पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर 4 बजे दी जानकारी में बताया एक आरोपी को 274 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक बाइक, एक मोबाइल और 1,35,700 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।