भितरवार: सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद, एसडीएम और तहसीलदार ने की कार्रवाई
एसडीएम राजीव समाधिया और तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ बाँसोडी तिराहे एवं नया बस स्टैंड स्थित शराब दुकानों का किया औचक निरीक्षण। कार्यवाही के दौरान प्रशासनिक टीम ने दुकानों में रखे शराब के स्टॉक की जांच की। मुंबई जिन ब्रांड की बिक्री पर रोक लगाई। एसडीएम ने आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त को पत्र लिखकर दुकान के संपूर्ण स्टॉक का लैब परीक्षण कराने के निर्देश दिए।