कोरांव: कोरांव से दीपावली के दिन लापता युवक का नहीं मिल रहा सुराग, थाने के सामने मिली बाइक, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
नगर पंचायत कोरांव के चमनगंज मोहल्ले से दीपावली के दिन घर से निकला 25 वर्षीय युवक लापता है। उसकी बाइक कोरांव थाने के सामने खड़ी मिली। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। देवराज कुशवाहा, गया प्रसाद कुशवाहा के बेटे हैं। वे दीपावली की शाम करीब 7:30 बजे बाइक से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की तो पता नहीं चला