सिरसागंज: गोरखपुर में 5 सितंबर को सिरसागंज के शिक्षक अश्वनी कुमार जैन को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सिरसागंज के लिए गौरव का अवसर है। श्री महावीर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के नागरिक शास्त्र प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 5 सितंबर को गोरखपुर में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे।