बड़गांव: सूरजपोल पुलिस ने उदयपुर स्थित ट्रैवल ऑफिस से 56.6 किलो डोडा चूरा किया जब्त
उदयपुर, 10 फरवरी 2025: उदयपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सूरजपोल पुलिस ने एक ट्रैवल ऑफिस से डोडा चूरा से भरे चार पार्सल जब्त किए हैं, जिनका कुल वजन 56.6 किलोग्राम है। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने इन पार्सलों को अगरबत्ती बताकर बुक करवाया था l