बड़गांव: उदयपुर में प्रदेश युवा आयाम अभ्यास वर्ग का आयोजन, पशुपालन में मशीनीकरण अनुसंधान परियोजना पर दिया गया प्रशिक्षण
उदयपुर में भारतीय किसान संघ के प्रदेशभर से आए युवा प्रमुखों का दो दिवसीय आवासीय अभ्यास वर्ग उदयपुर में रविवार शाम 4 बजे शुरू हुआ। अभ्यास वर्ग में प्रदेश के सभी जिलों के जिला युवा प्रमुख, सभाग व प्रांत युवा प्रमुख ने भाग लिया। इस दौरान उद्धघाटन सत्र में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने खेती किसानी में चुनोती पर जोर दिया।